भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू 

जसीडीह के एक्सक्लूसिव गार्डन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने युवा वर्ग में भरा जोश

हेमंत सोरेन की सरकार पिछली गलती से सबक नहीं लेकर और भी खराब तरीके से काम कर रही है: बाबूलाल मरांडी 

पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्य के कारण आज भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है: अन्नपूर्णा देवी 

भारत सोने की चिड़िया है, इसे हम यूं ही लूटने नहीं देंगे: डॉ रविंद्र राय 

देवघर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज सोमवार से जसीडीह के एक्सक्लूसिव गार्डन के सभागार में शुरू हुआ। बैठक का उद्घाटन जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा प्रवक्ता अमित सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल सिन्हा, भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास सहित अन्य ने किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सभी जिलों के कार्यकलाप की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन आगत अतिथियों द्वारा किया गया। देवघर से जसीडीह तक रास्ते को भाजपा झंडा से पाट दिया गया है। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजयुमो का हर आंदोलन व कार्यक्रम अब तक सफल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार नियमों को ताक पर रख कर काम कर रही है।

हेमंत सोरेन की सरकार विरोध के स्वर को दबाने का काम कर रही है।  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा को आत्मसात कर काम करने का प्रयास करें। हेमंत सोरेन की सरकार पिछली गलती से सबक नहीं लेकर और भी खराब तरीके से काम कर रही है। युवा मोर्चा को इन सब से भी दो दो हाथ करना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विरोध करने वाले को परेशान किया जा रहा है। झारखंड को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई झारखंड राज्य का निर्माण किया था। यह सरकार योजनाओं व शिक्षा संस्थान का नाम बदलकर तुष्टिकरण वोट की राजनीति कर रही है। साथ ही आदिवासी व गैर आदिवासी वर्ग को लड़ना चाह रही है। इस निकम्मी सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लड़ना है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने और फर्जी वोटर बनाने में लगी है। हमें भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का विगुल फूंकने का काम किया जाएगा। आगामी 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस दिन से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसको लेकर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और रक्त की कमी को दूर करने का काम करें। वहीं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 11 सालों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा साथी किसी भी संगठन के प्राणवायु होता है। पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्य के कारण आज भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया के 27 देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। यह बात भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश के लोगों में निराशा का भाव रहता था। पीएम मोदी ने अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का काम किया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, आपरेशन सिंदुर की सफलता जैसे कई कार्य किया है। स्वदेशी को बढ़ावा, स्टार्टअप, लोकल फोर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसे विकास कार्य को आंदोलन का रूप देने का काम किया है। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने भी भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद का जीवन चरित्र से वाकिफ कराते हुए कहा कि संगठन का मूल सिद्धांत एकात्म मानववाद है। भारत सोने की चिड़िया है, इसे हम यूं ही लूटने नहीं देंगे। उन्होंने बैठक मुस्लिम तुष्टिकरण, अंग्रेज की गुलामी के दौर का भी जिक्र करते हुए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने संगठन के सिद्धांतों का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज दिया। बैठक में भाजयुमो देवघर जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, सौरभ कश्यप, मनीष कुमार, श्री रामसिंह चौहान, सोनाधारी झा, अतुल सिंह, हजारीबाग भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, आशीष केसरी, विकास सिन्हा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें