केकेएन ग्रुप 22 वर्षों से कर रहा है गणपति बप्पा की आराधना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केकेएन ग्रुप 22 वर्षों से कर रहा है गणपति बप्पा की आराधना 

देवघर। बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर मंगल मूर्ति और विघ्न हर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना केकेएन ग्रुप द्वारा 22 वें वर्ष धूमधाम के साथ हुआ। विधि विधान के साथ भगवान गणेश का आह्वान किया गया। भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश का प्रतिमा स्थापित कर गणपति का आह्वान हुआ। केकेएन ग्रुप के पंडाल में गणपति बप्पा रविवार तक विराजेंगे और उसी दिन शाम में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। प्रत्येक दिन गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने के साथ छप्पन भोग सहित अन्य प्रकार का भोग लगाया जाएगा। बता दें कि केकेएन ग्रुप द्वारा आज से अगले पांच दिन तक होने वाले इस अनुष्ठान को लेकर भक्त पूरे तन्मय के साथ जुटे हुए है। मौके पर आचार्य गणेश नरौने ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान राजेश नरौने उर्फ रिंकू नरौने को पूजा अर्चना करने के बाद आरती किया और इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। गणपति बप्पा की आराधना को सफल बनाने में केकेएन ग्रुप के अध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, प्रताप दुबे, अरविंद झा, सोमेश पंडित, सचिन मिश्रा, पंकज सिंह भदौरिया, अशोक झा, अमनदीप गोलू, इंद्रदेव सिंह, राजू राम, बंटी झा, अजीत राउत, संजय गुप्ता, राजीव चौधरी, विकास राउत, बजरंगी कुमार साह, कुंदन कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, सचिन सुल्तानिया, सौरभ सिंह सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 5

Leave a Comment

और पढ़ें