द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित ललित कुमार पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित ललित कुमार पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक

देवघर। रांची में चल चल रहे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती के क्षेत्र में भारत के द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित ललित कुमार शामिल होने आए हुए थे। एक दिन का समय निकाल के वो बाबा बैधनाथ का आशीर्वाद लेने देवघर आए। उन्होंने आगामी ओलिंपिक 2028 लॉस एंजिल्स में आयोजित होगा, उसमें ज्यादा पदक भारत को मिले इसकी कामना भी किया। इस दौरान देवघर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा उनके साथ थे। देवघर जिला ओलंपिक संघ के खेल प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष आशीष झा द्वारा पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इनके कई शिष्य रवि दहिया, दीपक पुनिया, अमन शेरावत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक प्रतियोगिता में पदक लाकर देश का नाम रौशन किया। मौके पर ललित कुमार ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब भारत सरकार और कुश्ती संघ दोनों साथ मिलकर खिलाड़ियों पर मेहनत कर रहा और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल के लिए हर संभव काम कर रहा है। सारे विवाद अब लगभग खत्म हो चुके है। भारत सरकार महिलाओं के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जो महिला खिलाड़ियों से लगातार बात करके उनकी समस्या को पूछती है ताकि उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी तभी सफल होंगे जब अनुशासन में रह कर अपने खेल को खेलेंगे। हरियाणा में खिलाड़ियों के पीछे उनके अभिभावक भी लगे रहते हैं, उनके डाइट का भी वो ख्याल रखते हैं, अभ्यास के लिए प्रेरित करते है और झारखंड में अब खिलाड़ी निकल रहे है और अच्छा मेहनत कर रहे है। आने वाले समय में यहां से भी खिलाड़ी निकले यह मनोकामना है, बस खिलाड़ी को नशे से दूर रहना होगा। खिलाड़ियों को नशा खेल से दूर कर रहा है, आगे बढ़ने का एक ही मूलमंत्र है मेहनत और अनुशासन। बताते चले की अभी ललित मुख्य कोच के रूप में दिल्ली स्थित छत्रसाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे है। उक्त जानकारी जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 4

Leave a Comment

और पढ़ें