भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक देवघर में संभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजयुमो की बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय 

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक देवघर में संभावित 

देवघर। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष आशीष दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री रुपेश सिंहा एवं प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे उपस्थित थे। मौके पर प्रदेश महामंत्री रुपेश सिंहा ने कहा कि आगामी कुछ दिनों सितंबर माह में भाजयुमो की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देवघर में की जाएगी। तिथि की घोषणा अगली बैठक में कुछ जाएगी। जिसमें संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेता और प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और युवा मोर्चा देवघर के कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मंच का संचालन सिंटू उपाध्याय ने किया।

बैठक में भाजपा ज़िलाध्यक्ष सचिन रमानी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, नीतू देवी, विजया सिंह, चंद्रशेखर खवाड़े, बिनीता पासवान, विनय चंद्रवंशी, धनंजय खवाड़े, सीएन दुबे, विष्णु राउत, सोनधारी झा, मनोज मिश्रा, प्रभाकर शांडिल्य, सौरभ कश्यप, गौतम मंडल, भूषण सोनी, देवाशीष कुमार, सत्यम भैया, निरंजन ठाकुर, कुंदन राज, राजनंदन शाही, अमित कुमार, विकास राउत, निर्मल मिश्रा, अंशदेव राजपूत, दशरथ दास, नीरज प्रकाश, अलका सोनी, संध्या कुमारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 14

Leave a Comment

और पढ़ें