पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रयास से शव पहुंचा गांव, शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में इलाजरत बीचगढ़ा की महिला की मौत

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रयास से शव पहुंचा गांव, शोक की लहर

देवघर। रांची के आलम अस्पताल में इलाजरत सारवां के बीचगढ़ा गांव के उमेश वर्मा की पत्नी गुड़िया देवी का इलाज के क्रम में देहांत हो गया। अस्पताल प्रबंधन परिजनों को कुछ बकाया राशि रहने के कारण पार्थिव शरीर को देने में आनाकानी कर रहे थे। परिजनों तथा ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दिया तथा अस्पताल प्रबंधन से शव को दिलवाने की गुहार लगाई। बादल पत्रलेख ने फौरन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को घटना से अवगत करवाते हुए शव को अस्पताल प्रबंधन से मृतक के परिजनों को सौंपने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रात में ही प्रबंधन से बात कर शव को परिजनों को दिलवा दिया गया। आज सुबह मृतक का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पूर्व कृषि मंत्री ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए शोक सांत्वना व्यक्त किया।परिजनों और ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी को इस दुःख की घड़ी में त्वरित कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया। मौके पर उमाकांत वर्मा, हलधर वर्मा, परशुराम वर्मा, नरेश वर्मा, मुकेश वर्मा, प्रदीप वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें