दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नगर निगम सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नगर निगम सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

देवघर। बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा के सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देवघर नगर निगम सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने पांच मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके समाज सेवा, आदिवासी उत्थान एवं झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया। देवघर नगर निगम की ओर से उनके शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 8

Leave a Comment

और पढ़ें