आनंद मार्ग प्रभात संगीत संस्थान व अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आनंद मार्ग प्रभात संगीत संस्थान व अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ

श्रावणी मेला में संस्था कर रही है कांवरियों की सेवा

देवघर। रविवार को स्थानीय राजाबगीचा मधुमणिका में प्रभात संगीत संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र का शुभारम्भ आचार्य अवनिंद्रानंद अवधूत के द्वारा किया गया।कायर्क्रम की अध्यक्षता आचार्य भावानंद अवधूत ने की। विशेष अतिथि विजय कुमार मेहता (रांची) ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्थान में संगीत औऱ ललित कला में डिप्लोमा, स्नातक एवं मास्टर डिग्री का पाठ्यक्रम है। विषय गायन, प्रभात संगीत, शास्त्रीय संगीत एवं वाद्ययंत्र हारमोनियम, तबला, पखावज आदि की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि परमपिता बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने 14 सितम्बर 1982 को प्रथम प्रभात संगीत बंधु हे निये चलो देकर संगीत के नये घराने की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने 25 प्रभात संगीत मधुमणिका देवघर में दिया। श्रावणी मेला में हर रविवार की तरह इस रविवार को भी प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक मेडिकल कैंप आचार्य अवनिंद्रानंद अवधूत की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे डॉ रंजन ने 100 से 150 कांवरियों का निःशुल्क स्वास्थ जांच एवं निःशुल्क दवा दिये। मेडिकल कैंप का आयोजन आनंदमार्ग यूनिवर्शल रिलीफ टीम देवघर द्वारा की जा रही है। इसमें डॉ रंजन, भुक्ति प्रधान सुनील, श्रीकिशोर, अरुण, कृष्णकांत, मणिशंकर, अधीर, जगदीश, सुरेंद्र, अजय आदि लोगों का बहुमूल्य सहयोग है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 12

Leave a Comment

और पढ़ें