नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की कांवरियों की सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की कांवरियों की सेवा 

सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से श्रद्धालुओं की सेवा समर्पण व तन्मयता के साथ की जाती है: डॉ राजीव रंजन

धर्मपत्नी डॉ पूजा राय व पुत्र पुण्य श्लोक आर ने कांवरियों के बीच बांटा फल 

देवघर। पवित्र श्रावण मास में देश विदेश से श्रद्धालु जल लेकर देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर आते हैं और बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करते हैं। देवघर आगमन के पश्चात देवतुल्य श्रद्धालुओं को कोई असुविधा या किसी चीज की कमी न हो, इसी उद्देश्य से नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इसी क्रम में श्रावणी मेला के तीसरे सोमवारी को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए डॉ राजीव रंजन व उनकी टीम एक दिन पूर्व से रविवार को अहले सुबह से ही देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। कांवरिया भक्तों की सेवा में दर्दनाशक महलम, स्प्रे लगा कर सेवा की गई।

साथ ही श्रद्धालुओं के बीच शीतलपेय, जुस, पेयजल, सेब, केला, अमरूद, नारंगी सहित अन्य फलाहार सामग्री का वितरण किया और बोल बम के सामूहिक उद्घोषणा से श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया। मौके पर जानकारी देते हुए नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि कांवरियों की सेवा में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर व झारखंड कुर्मी महासभा के सदस्य सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से हर वर्ष श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सेवा पूरी समर्पण और तन्मयता के साथ की जाती है। बता दें कि डॉ राजीव रंजन की धर्मपत्नी डॉ पूजा राय व उनके पुत्र पुण्य श्लोक आर ने भी कांवरियों के बीच फल व जुस वितरण कर सेवा किया।मौके पर कांवरियों की सेवा में उदय कुमार, गौतम कुमार, गोपी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें