
भाजयुमो सेवा शिविर में कांवरियों के बीच शुद्ध पेयजल, फल और शरबत का किया गया वितरण
देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात: आशीष दुबे
देवघर। श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को स्थानीय जलसार पार्क के समीप भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले देवतुल्य कांवरियों की सेवा हेतु शुद्ध पेयजल, फल और शरबत का वितरण किया गया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि सावन का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। भक्त इस दौरान पूरी श्रद्धा से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर स्तर से हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। देवघर में कई स्थानों पर भी सेवा शिविर चल रहे हैं। स्थानीय लोग भक्तों की सहायता में लगे हुए हैं। सेवा में लगे हुए भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संतोष उपाध्याय, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष नवल राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक राकेश उपाध्याय, जिला संयोजक संजय सिंह, मनोज सिंह, राजेश झा, भाजपा जिला मंत्री विजया सिंह, सीएन दुबे, पवन पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, विष्णु राउत, अमरजीत दुबे, गौतम मंडल, आशा झा, सौरभ पाठक, आशीष केशरी, रितेश कुमार, अंश देव, बिंदु पाठक, सत्यजीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।









