कार्यस्थल पर ससमय पहुंच कर सेवाभाव से करें कार्य: डॉ सीके शाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यस्थल पर ससमय पहुंच कर सेवाभाव से करें कार्य: डॉ सीके शाही

देवघर। शुक्रवार को संथाल परगना प्रमंडल दुमका के क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सीके शाही ने देवघर के सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी की उपस्थिति में कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की। मौके पर राजकीय श्रावणी मेला से संबंधित तैयारियों एवं कार्ययोजना के बारे में जिला स्तरीय प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मेला में स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि एवं देवतुल्य कांवरियों के लिए और बेहतर व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मेला कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शिविर में प्रतिनियुक्ति चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी कार्यस्थल पर ससमय पहुंच कर सेवाभाव से कार्य करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें