नगर निगम सभागार में नमस्ते योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम सभागार में नमस्ते योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित 

कार्यक्रम में नगर आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित 

देवघर। नमस्ते योजना के तहत बुधवार को नमस्ते दिवस का आयोजन देवघर नगर निगम की ओर से किया गया। मौके पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के पत्र के आलोक में नमस्ते योजना के अंतर्गत बुधवार को नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया।जिसमें नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा, उप नगर आयुक्त सामग्री बराल, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, रंजीत कुमार सिंह, सभी नगर प्रबंधक, अभियंता शाखा, मिशन प्रबंधक सहित निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं स्वच्छ भारत मिशन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना था। मौके पर नमस्ते स्क्रीन के तहत सफाई मित्रों के आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिसका वितरण भी नगर आयुक्त एवं उपनगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त के द्वारा किया गया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 7

Leave a Comment

और पढ़ें