श्रमिकों एवं कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में इंटक ने मोहनपुर में निकाली रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रमिकों एवं कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में इंटक ने मोहनपुर में निकाली रैली

देवघर। जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं मोहनपुर प्रखंड इंटक के अध्यक्ष अजय कांत ठाकुर के सामूहिक नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिपादित चार श्रम संहिता  के विरोध मे श्रमिकों द्वारा आज के देशव्यापी हड़ताल एवं बंद के समर्थन में मोहनपुर प्रखंड स्थित मोहनपुर बाजार में रैली निकाली गई। श्रमिकों की हड़ताल एवं बंद के समर्थन में निकाली गई रैली में अनंत मिश्रा अजय कुमार एवं अजयकांत ठाकुर के अलावा जिला एवं प्रखंड इंटक के पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के सदस्यों में श्रीमती प्रमिला देवी, बबली सिंह, पूजा देवी, गंगाधर रजक, अभिषेक सिंह, आशीष कुमार, प्रिया रंजन ठाकुर, देवघर जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम, शैलेश मिश्रा, शकील कापड़ी,  सिकंदर रावत, सोमनाथ रामानी, चंपा देवी, नेहा देवी, आरती देवी एवं श्रीकांत यादव सहित कई और लोग शामिल थे। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार किसानों के हित में चार कृषि कानून वापस लिया गया है उसी प्रकार केंद्र सरकार को चार लेबर कोड को भी वापस लेना होगा केंद्र की भाजपा सरकार लगातार श्रम विरोधी कानून मजदूरों पर थोपने का काम कर रही है जिसे उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है। श्री कुमार ने कहा कि सरकार कोयला खदानों का तेजी से निजीकरण कर रही है जिससे मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है, आउटसोर्सिंग कंपनियों में मजदूरों से 8 घंटे से अधिक कार्य कराया जा रहा है लेकिन उन्हें तो समान काम का समान वेतन दिया जा रहा है न ही आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि देश के उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े छोटे उद्योगपतियों व्यापारियों और सर्विस सेक्टर का संचालन करने वालों पर केंद्र की मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों से पड रहे दुष्प्रभाव को रोकने के लिए सशक्त आंदोलन की जरूरत है, इतना ही नहीं सरकार द्वारा श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को छीना जा रहा है ठेका मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जा रही है जिससे उनका जीवन और कठिन हो गया है। उक्त जानकारी सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक अभिषेक सिंह ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें