
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियन ने 17 सूत्री मांगों को लेकर किया हड़ताल
देवघर। बुधवार को राष्ट्र व्यापी हड़ताल को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों ने चार कोड और 17 सूत्री मांग को लेकर आज बुधवार सुबह 10 बजे से हड़ताल पर हैं। अपने संस्थाओं के समक्ष प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया बैंकों के कर्मी हड़ताल पर चले जाने से बैंकों के कामकाज प्रभावित होते दिखे। वही विभिन्न ट्रेड यूनियन के हड़ताल पर रहने से कई संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित रहा मौके पर श्रमिक नेताओं ने बताया कि यह हड़ताल चार श्रम संहिताओं को रद्द करने और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने अनुबंधित कर्मियों समान काम के लिए समान वेतन देने पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा देने पुरानी पेंशन लागू करने बोनस और भविष्य निधि के भुगतान और पात्रता सीमा हटाने श्रमिक संगठनों का निबंध आसान करने सार्वजनिक उपक्रम और विभागों निजीकरण पर रोक लगाने वन अधिकार को शक्ति से लागू करने आदि मांग को लेकर या हड़ताल की गई है। आज देवघर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का काफी असर देखा गया बैंक बहुत सारे संस्था आज बंद देखे गए सैकड़ो की संख्या में लोग बैंक के बाहर वीर कुंवर सिंह चौक टावर चौक पर नारे लगाते देखे गए।








