भोगनाडीह की घटना में भाजपा और उनके नेताओं की साजिश का पर्दाफाश हो रहा है: बादल
संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न
सारवां व सोनारायठाढ़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
देवघर। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व के तत्वावधान में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नवगठित प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों के साथ प्रखंड पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी सिलसिले में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सारवां तथा सोनारायठाढ़ी प्रखंड का संयुक्त रूप से सारवां के कुशमाहा गांव में समारोह आयोजित कर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने की। मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के हाथों सम्मान पूर्वक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा नेता राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के प्रति जो सम्मान है, वह आज धरातल पर दिखने लगा। आज कांग्रेस फिर से पुरी मजबुती के साथ खड़ी हो चुकी है। विगत 11 साल भाजपा के सरकार में जो देश की हालात और परिस्थिति बनी है, उससे लोगों में कांग्रेस के प्रति आश जगने लगी है। झूठ, नफरत और साजिश भरी इस सरकार ने पूरे देश को तोड़ने का काम किया है। इन लोगों ने ईश्वर से लेकर महापुरुषों तक को भी नहीं छोड़ा। हाल ही में आपने वीर सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में हुई घटना को देखें तो भाजपा की और उनके नेताओं की साजिश का पर्दाफाश हो रहा है। किस प्रकार महापुरुष के आड़ में राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे थे। हिंसा फैलाने के मकसद से किस प्रकार षड्यंत्र चल रहा था। हमारे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी घटना को अंजाम देने की साज़िश की जा रही है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता ने बड़ी घटना को अंजाम देने को विफल कर दिया। इसलिए अब हम सभी तमाम पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जवाबदेही बनी है कि हम अपने नेता राहुल गांधी के पैगाम को घर-घर तक पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी को केंद्र से लेकर हर राज्य में फिर से पुनर्स्थापित करने का काम करेंगें। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
नवगठित कमेटी के पदाधिकारी
सारवां प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में नवगठित प्रखंड कमेटी में उपाध्यक्ष नरेश यादव, कामदेव रवानी, महासचिव दीपक कुमार झा, मो रियासत अंसारी, दिवाकर वर्मा, जयराम सिंह, प्रणव कुमार सिंह, मो रजाउद्दीन अंसारी, श्रीमान किस्कू, रुक्मिणी देवी, चनकू किस्कू तथा मंडल अध्यक्ष मुबारक अंसारी एवं श्रीकांत यादव को नियुक्त किया गया। वहीं सोनारायठाढ़ी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष नेयाज अहमद के साथ उपाध्यक्ष राजकिशोर मुर्मू, चसमुद्दीन अंसारी, महासचिव सुबोध राय, मिथुन कुमार दास, सज्जाद अंसारी, संजय यादव, महेंद्र राय, कुमार मणि टुडू, पंचू यादव, रंजीत हेम्ब्रम तथा मो तारिक अंसारी एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र यादव तथा सोहेल अंसारी को बनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, सारवां प्रखंड ओबीसी अध्यक्ष अनिल राउत, अजा विभाग प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर पासवान, मदन राय, सुनिता देवी, कुमार मणि यादव, शंकर यादव, गोपाल यादव, श्याम यादव, बद्री हाजरा, मनोहर यादव,भोला यादव आदि मौजूद थे।
