देवघर नगर निगम में नशा मुक्ति शपथ समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर नगर निगम में नशा मुक्ति शपथ समारोह आयोजित

नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने दिलाई कर्मचारियों को शपथ

देवघर। गुरुवार को नशा मुक्ति और मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम को लेकर देवघर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त रोहित सिंहा की उपस्थिति में निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। नगर निगम कर्मियों ने एकजुट होकर देवघर को नशा मुक्त बनाने तथा आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद करता है और इसे रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। नगर निगम द्वारा 23 जून से 26 जून तक शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर मानव श्रृंखला, सेल्फी प्वाइंट, और शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इन आयोजनों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। शपथ ग्रहण समारोह में सभी सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक अभियंता, सहायक नगर निवेशक, लेखा पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं सभी निगमकर्मी मौजूद रहे। नगर निगम ने नशा मुक्ति अभियान को जनांदोलन का रूप देने का संकल्प लिया है ताकि देवघर एक स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक नागरिक बन सके।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें