ब्लड ऑन व्हील्स के तहत मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्लड ऑन व्हील्स के तहत मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर आयोजित 

शिविर में 30 रक्तवीरों ने किया जीवनदायिनी रक्तदान 

देवघर। जिले में बढ़ती रक्त की आवश्यकता और थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स पहल के अंतर्गत आज एक सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के संयुक्त तत्वावधान में जैन मंदिर रोड स्थित युवा मंच शाखा परिसर में किया गया। शिविर का शुभारंभ मंच के पूर्व अध्यक्ष हरीश तोलासरिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह शिविर ब्लड ऑन व्हील्स अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी के अत्याधुनिक रक्त संग्रहण वाहन में संपन्न हुआ। जिसने मौके पर ही रक्तदान की समस्त व्यवस्था सुनिश्चित की। इस शिविर में कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें से 8 रक्तवीरों ने पहली बार रक्तदान कर समाज को नई प्रेरणा दी। रेड क्रॉस द्वारा उपलब्ध कराई गई मोबाइल ब्लड कलेक्शन यूनिट ने शिविर को और भी सुचारु एवं सुरक्षित बनाया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य देवघर जिले में रक्त की आपूर्ति को सुदृढ़ करना तथा थैलेसीमिया, डेंगू, डिलीवरी केस तथा अन्य आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया ने कहा कि हमें अत्यंत प्रसन्नता है कि लोगों ने सेवा के इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लड ऑन व्हील्स पहल के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर पा रहे हैं कि रक्तदान आसान और सुविधाजनक बने। हम सभी रक्तदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और समाज के हर वर्ग से आगे भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने इस शिविर के सुचारु संचालन हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, उप चेयरमैन पियूष जयसवाल तथा रेड क्रॉस के एग्जीक्यूटिव मेंबर संजय मिश्रा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। जिन्होंने ब्लड मोबाइल यूनिट एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की और आयोजन को हर संभव सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया, सचिव अमरदीप शर्मा, रक्तदान प्रभारी अंशु बंका, विशिष्ट उपस्थिति हरीश तोलासरिया, आलोक अग्रवाल, अनुज धानुका, साकेत छावछरिया, आयुष जगनानी, केशव चोखानी, मुकेश अग्रवाल, अर्पित मोदी, प्रत्युष सुल्तानिया, ऋषभ केड़िया, आशीष शर्राफ, विवेक अग्रवाल, अनुपम बाजला, सत्यम बाजला, पंकज सुल्तानिया, रेड क्रॉस एग्जीक्यूटिव मेंबर संजय मिश्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

रक्तदान करने वाले रक्तवीर

आज के  शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाता में ध्रुव केजरीवाल, ऋषभ केड़िया, सत्यम बाजला, प्रत्युष सुल्तानिया, आशीष गुटगुटिया, साकेत छावछरिया, विवेक शर्मा, उत्तम कुमार शाह, राहुल रामूका, उत्तम कुमार, ओमकारनाथ मिश्रा, रजनीश सिन्हा, अनुज धानुका, अमित शाह, अरविंद कोठारी, आयुष जगनानी, प्रशांत महेश्वरी, श्वेता महेश्वरी, महेश राउत, दीपक कुमार बजाज, गौतम शर्मा, अमित कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार राउत, दीपक शर्राफ़, विक्की शर्मा, विवेक खेतान, विमल अग्रवाल, अमरदीप शर्मा शामिल हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें