इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में किया गया सामूहिक योगाभ्यास 

योगाभ्यास बेहतर इंसान बनने के साथ तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और सुकून देता है: जीतेश राजपाल 

देवघर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा नंदन पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क में एक दिवसीय योग शिविर सह सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग शिक्षक विजय राय के द्वारा लोगों को तन और मन को स्वस्थ  रखने हेतु कई व्यायाम और योगासन बताए गए। जिसमें रेड क्रॉस के सदस्यों के साथ आस पास के दर्जनों लोगों ने भाग लिया‌। मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया था। योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में आरंभ होने के बाद, हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है। वहीं रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल ने बताया कि 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्राचीन भारतीय कला के लिए एक अनुष्ठान है। हमारे दैनिक जीवन में योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, देवनंदन झा, अभिषेक नेवर, आजीवन सदस्य ज्योति कुमारी, शौर्य डिफेंस अकादमी के संचालक कुमार गौरव, प्रवीण राय, प्रशिक्षक सुजीत, सरस्वती, वर्ष, प्रिय, अन्नु, पूनम, सुजाता, अभिषेक, नवीन, चिंटू, राजीव, शशांक, नीरज, सचिन, राहुल, विकाश, दिलीप, राजू, देशबंधु, उत्तम, आदित्या, नंदन, महेश, बिरजू, संतोष, चंदन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें