पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है: चंद्रशेखर खवाड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा की ओर से सिमरा मंडल में कार्यक्रम आयोजित 

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है: चंद्रशेखर खवाड़े 

देवघर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला देवघर के मंत्री सह सिमरा मंडल के प्रभारी चंद्रशेखर खवाड़े के दिशा निर्देश में कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार राउत के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौतियों का आत्मविश्वास,धैर्य और साहस के साथ सामना किया है। भाजपा के सबका साथ, सबका विकास , सबका प्रयास,सबका विश्वास इस ध्येय निष्ठा के साथ हमारी भाजपा सरकार ने देश के हर नागरिकों को एक माला में पिरोते हुए विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। जिससे आज पूरे देश का हर वर्ग, हर क्षेत्र एक संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की सिद्धि के लिए प्रयास कर रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा है,कृषि बजट 5 गुना बढ़ा है,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 3.7 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों को दिए गए हैं ,वर्ष 2024 -25 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 347 एम.एम.टी.हुआ है, आयुष्मान भारत योजना में 55 करोड़ नागरिकों को इलाज में राहत मिली है, 16000 से अधिक जन औषधि केंद्र से 38000 करोड़ की दवाइयां में बचत से जनता का भर काम हुआ है, लगभग तीन गुनी हुई है एम्स की संख्या ,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से लाखों परिवारों को 300 यूनिट तक मुक्त बिजली दी जा रही है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लिंग अनुपात को प्रति 1000 पुरुष पर 1020 स्त्री तक सुधार किया गया है ,मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़कर 26 सप्ताह किया गया है ,तीन तलाक को खत्म कर महिलाओं को सेना में स्थाई कमीशन मिला है।आज 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने का सपना साकार किया है।पिछले 1 दशकों में हाईवे निर्माण की गति 34 किलोमीटर प्रतिदिन पहुंच गई है। पिछले कांग्रेस के शासनकाल में देश ने जो भयावह आतंकवाद और पाकिस्तानी गर्जना को सहा है आज वह स्थिति नहीं है।

आज का भारत किसी को छेड़ता नहीं और  छेड़ने वाले को कभी भी छोड़ता नहीं। आज स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचंड, मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस ने ऑपरेशन सिंदूर (7 मई 2025 ) में पीओके और पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस तबाह कर हमारे पिछले सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही सशस्त्र बलों और सरकार के मजबूत निर्णय को साबित कर दिया है। अब हम लोग मुंबई के 26/11 हमले, पुणे की जर्मन बेकरी, दिल्ली हाईकोर्ट या हैदराबाद दिल सुखनगर जैसे हमलों पर कांग्रेस सरकार की तरह मात्र शोक संदेश भेजकर और उनकी मुखिया सोनिया गांधी जी की तरह जो बटला हाउस के एनकाउंटर में मारे आतंकवादी के लिए आंखों से आंसू बहाने लगी थी वैसे लोगों पर किसी भी प्रकार की राहत नहीं करते और ना ही ऐसे लोगों को सम्मान देते हैं। हमारी सरकार और हमारी सरकार के लोग कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी की तरह जो 26/11 हमले में जब पूरा देश शोकाकुल था तब ना ही पार्टी मनाते हैं और ना ही किसी भी प्रकार की खुशियों में शामिल होते हैं । आज भारत की पहचान धरती पर ही नहीं अंतरिक्ष में भी बढ़ रही है,जिसका प्रमाण चंद्रयान 3 के रूप में हमारे वैज्ञानिकों ने प्रतिष्ठित किया है। आज भारत की 140 करोड़ जनता भारतीय जनता पार्टी और उनकी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ एक सशक्त और समृद्ध देश निर्माण के लिए संकल्पित हो रही है । आज हम सभी ने संकल्प लेकर नए उत्साह और अटूट जन भागीदारी के साथ अमृत काल में किए वादों को हर भारतीय के लिए साकार करने तथा मां भारती को परम वैभव तक पहचाने का प्राण लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णानंद झा, राधेश्याम वर्मा, खुशबू पंडित, सुभाष झा, सीताराम वर्मा, रंजीत झा, अवधेश वर्मा, विजय झा, मुकेश वर्मा, कुंदन वर्मा, नंदू दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें