नगर निगम की ओर से रोहिणी शहीद स्थल कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम की ओर से रोहिणी शहीद स्थल कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज 

विशेष सफाई और रंगीन रौशनी से शहीद स्थल की जा रही है सजावट

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने वाले अमानत अली, सलामत अली व शेख हारो को 16 जून को दी जाएगी श्रद्धांजलि 

देवघर। शहीदों की याद में देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या तीन स्थित रोहिणी शहीद स्थल पर आगामी 16 जून को आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर नगर निगम की ओर से शहीद स्थल की विशेष सफाई और रंगीन रौशनी से सजावट किया जा रहा है। बता दें कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में 16 जून को मनाए जाने वाले रोहिणी दिवस को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह ऐतिहासिक स्थल उस बलिदान का प्रतीक है जहां अमानत अली, सलामत अली और शेख हारो जैसे वीर सैनिकों को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने पर 16 जून 1857 को फांसी दी गई थी। नगर निगम द्वारा इस पावन अवसर पर पिछले 10 दिनों से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहीद स्मारक परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई किया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त द्वारा प्रतिदिन स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि तैयारियों में कोई कमी न रह जाए।

इस वर्ष स्मारक स्थल को रंगीन रौशनी से भव्य रूप से सजाया जाएगा, जिससे यह स्थल श्रद्धा और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखेगा। नगर निगम का यह प्रयास शहीदों की शहादत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनकी स्मृति को सम्मान देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। नगर निगम की ओर से 16 जून को स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें