
मनीष कुमार देव ने नीट परीक्षा में 521 अंक प्राप्त कर देवघर का नाम किया रौशन
देवघर। शहर के कास्टर टाउन निवासी मनोज कुमार देव व पिंकी देवी के पुत्र मनीष कुमार देव ने नीट 2025 की परीक्षा में 521अंक लाकर सफलता प्राप्त की।निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनीष को आल इंडिया रैंक 30624 और जेनरल इ डब्लू एस रैंक 3643 मिला है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मनीष ने संत जेवियर्स हाई स्कूल देवघर से पास की थी। पिछले साल भी मनीष ने नीट की परीक्षा पास की थी, परन्तु इस बार पुनः नीट की परीक्षा पास कर बेहतर रैंक प्राप्त किया। नीट की तैयारी करने वालों के लिए उसने कहा कि विद्यार्थियों को भटकाव और आडंबर से दूर रहना चाहिए और एकाग्रचित होकर नियमित रूप से पढ़ाई करने पर सफलता निश्चित मिलती है। अपनी सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता, अपने गुरुजनों और अपने हितैषियों को दिया। मनीष की सफलता पर उसके परिवार और सगे संबंधियों में ख़ुशी की लहर है। संत जेवियर्स परिवार देवघर ने मनीष कुमार देव को उसकी सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








