
पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री ने विमान हादसा पर जताया शोक
देवघर। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू ने मेधानी नगर अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना की खबर से अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हूं। इस भीषण हादसे में अनेक निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। यह घटना न केवल अहमदाबाद बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक गहन शोक की घड़ी है। पंडा धर्मरक्षिणी सभा इस दुःखद घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। साथ ही बाबा बैद्यनाथ उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।
Author: Baba Wani
Post Views: 234









