हरेक माल की अस्थाई दुकान में लगी भीषण आग, दुकान जलकर राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरेक माल की अस्थाई दुकान में लगी भीषण आग, दुकान जलकर राख 

देवघर। मंगलवार को दोपहर तीन के आसपास शहर के लक्ष्मीपुर चौक के पास हरेक माल की अस्थाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान में बांस और प्लास्टिक की छप्पर थी, जिससे आग क्षण भर में ही फैल गई। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते लपटें तेज और बेकाबू हो गई। इसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान मेला स्पेशल है, जो सालों भर रहता है। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का पता नहीं चल पाया है। मौके पर एसडीओ रवि कुमार पहुंचे और घटनास्थल का लिया एवं पीड़ितों को कानून संगत मुआवजा दिलाने की बात कही।

वहीं स्थानीय विधायक सुरेश पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को श्रावणी बेला से पहले मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। मेले में एक लाख से अधिक अस्थाई दुकान लगती है, लेकिन किसी में आग से बचाव का उपाय नहीं होता है। लक्ष्मीपुर चौक के पास जहां आग लगी है, वह भी मेला क्षेत्र है। फिर भी प्रशासन की ओर से कभी इस दिशा में पहल नहीं की गई है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 3

Leave a Comment

और पढ़ें