लव ट्रेंगल का मामला प्रकाश में आने के बाद घटी चाकू बाजी की घटना, एक गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लव ट्रेंगल का मामला प्रकाश में आने के बाद घटी चाकू बाजी की घटना, एक गंभीर रूप से घायल 

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर 

देवघर। मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में लव ट्रेंगल का मामला प्रकाश में आने के बाद चाकू बाजी की घटना घटी है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज देवघर सदर अस्पताल प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर हायर से सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध घायल में तालझारी थाना क्षेत्र के सूरज कुमार दास की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि आज सुबह वह घर में थी तभी रिखिया थाना क्षेत्र के कुंदन कुमार वहां पहुंचा और सूरज के साथ हाथापाई करने लगा। जिसमें चाकू निकाल कर कुंदन ने सूरज को गर्दन एवं पेट में मार दिया‌। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पूछताछ के दौरान कुंदन कुमार में बताया कि पूजा मेरी पत्नी है और मैं उससे मिलने गया था। इस दौरान सूरज के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें सूरज को चाकू लग गया। फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें