
पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री ने उपायुक्त सह बाबा मंदिर प्रशासक को ज्ञापन सौंपा
श्रद्धालुओं के दर्शन में होने वाली परेशानी दूर करने व शीघ्र दर्शनम व्यवस्था में सुधार करने की मांग
देवघर। सोमवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा ने उपायुक्त सह बाबा मंदिर प्रशासक नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन में होने वाली परेशानी को ले उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शीघ्रदर्शम के द्वारा जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं को टी प्वाइंट से कर अलग रास्ता से प्रवेश मिले, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था में सुधार हेतु अलग से कमेटी का गठन किया जाए, जो पूर्णरूपेण शीघ्र दर्शनम व्यवस्था की देखरेख व संचालन करें, श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण हेतु शीघ्र दर्शनम में टाइम स्लॉट की व्यवस्था की जाए और हर घंटे 10 से 15 मिनट शीघ्र दर्शनम को जलार्पण कराया जाए सहित अन्य मांग शामिल है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि उक्त व्यवस्था लागू होने से कतरा को सुगमता से चलाना, घुसपैठ पर अंकुश लगाना व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने जैसे कार्य किया जा सकता है। उपायुक्त ने पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री की बातों को ध्यान से सुनने के बाद यथासंभव अमल करने का आश्वासन दिया है।







