
बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा का सम्मान समारोह संपन्न
ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले विनीत केसरी को समाज गौरव से किया गया सम्मानित
देवघर निवासी विनीत ने भारतीय वायुसेना जवान के रूप में दुश्मन की हरकतों को सफलतापूर्वक नाकाम किया था
देवघर। बुधवार को स्थानीय केसरवानी वैश्य सभा भवन में आयोजित सम्मान समारोह में आपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने के लिए बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा ने महिला सभा और तरुण सभा के सहयोग से देवघर के लाल भारतीय वायुसेना के जवान विनीत केसरी को सम्मान समाज गौरव से सम्मानित किया। विनीत केसरी केसरवानी वैश्य सभा के कोषाध्यक्ष बिक्रम केसरी के छोटे भाई हैं। समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र केसरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार हनुमान केसरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदन केसरी, छेदी लाल केसरी, शम्भू नाथ केसरी, वरिष्ठ समाजसेवी विजय केसरी उपस्थित थे। मौके पर देवघर नगर अध्यक्ष दीपक केसरी, महामंत्री रितेश केसरी, उपाध्यक्ष अरुण केसरी, अजित केसरी, नगर महिला अध्यक्ष नीतू रवि केसरी, प्रदेश अध्यक्ष रूपा उमेश केसरी, ज्योति केसरी, सुनीता केसरी ने विनीत केसरी को उनकी बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर में योगदान के लिए सराहा। इस दौरान बीते 7 मई को जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में कई भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद किया गया। आपरेशन सिंदूर के दौरान बैद्यनाथधाम देवघर के बैजनाथपुर निवासी स्वर्गीय बमबम साह के पुत्र विनीत केसरी ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने दुश्मन की हरकतों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और एक सच्चे भारतीय सैनिक की तरह सेवा की। देश की रक्षा करते हुए सीमा पर 24 घंटे की उनकी ड्यूटी उनके समर्पण का प्रमाण है और उन्होंने एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है। वह फिलहाल छुट्टी पर अपने घर देवघर आए हैं। केसरवानी समुदाय ने विनीत केसरी को समाज गौरव के रूप में सम्मानित किया। समारोह में सभा के सदस्य व समाज के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ युवा योद्धा के प्रति सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। मौके पर विनीत केसरी को पारंपरिक तिलक, दीप, अंगवस्त्रम, फूलों के गुलदस्ते, माला और एक आकर्षक तैल चित्र भेंट किया गया। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा और तरुण सभा ने उन्हें एक आकर्षक सम्मान पत्र प्रदान किया। सम्मान पत्र को तरुण सभा के अध्यक्ष दीपक केसरी द्वारा पढ़ा गया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र केसरी ने सभी सम्मानित समुदाय के सदस्यों के बीच विनीत केसरी को एक और अंगवस्त्रम, एक पुष्प माला और सम्मान पत्र भेंट किया। समारोह में भारत माता की जय के जोशीले नारों से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने देश के लिए विनीत केसरी के अपार योगदान को स्वीकार किया। कार्यक्रम में उपरोक्त लोगों के अलावा मुख्य रूप से लोकनाथ पंसारी, मनीष केसरी, नित्यानंद, राजू, आतिश, विनीत, विक्रम, गौरी, शंकर, अमित केसरी, रूपेश केसरी, मुकेश केसरी, अनिल केसरी, कृष्ण केसरी, प्रशांत केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








