
श्रावणी मेला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को ले सुबह 9 बजे से शाम 5 तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल
देवघर। आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेला में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 केवी कॉलेज शक्ति उपकेंद्र में 10 एमवीए पावर ट्रांस्फर्मर लगाया जाना है। ऐसे में कल 4 जून बुधवार को दिन के लगभग सुबह 9 बजे से शाम 5 तक पीएसएस कॉलेज से निकलने वाले 11 केवी टाउन 1, टाउन 2, शिवगंगा, रामपुर, कांवरिया फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही शिवगंगा के चारों ओर हिन्दी विद्यापीठ, तिवारी चौक, हदहदीया पुल, बीएड कॉलेज, बरमसिया, जटाही, भुरभूरा मोड़, रामपुर, कांवरिया पथ आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ऊक्त अवधि के लिए बंद रहेगी। उक्त जानकारी विभागीय सूत्रों ने दी है।








