
नमामि गंगे योजना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के मौके पर आयोजित होगा कार्यक्रम
अजय नदी संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान व प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन
देवघर डीसी ने अधिकारियों को दिए 16 बिंदुओं पर निर्देश
देवघर। नमामि गंगे योजना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के मौके पर आगामी 5 जून को जिले की प्रमुख अजय नदी के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान व प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत नगर विकास विभाग के अपर सचिव सह उप परियोजना पदाधिकारी ने देवघर डीसी सहित सभी जिलों के डीसी को कई निर्देश दिए हैं। जिसके आलोक में देवघर डीसी ने जिले के सभी बीडीओ, कार्यापालक पदाधिकारी मधुपुर नगर परिषद व नगर आयुक्त सह प्रशासक देवघर नगर निगम सहित अन्य अधिकारियों को कुल 16 बिंदुओं पर निर्देश देते हुए आपसी समन्वय से दायित्व का निर्वहन कर कार्यक्रम के सफल आयोजन किए जाने की बात कही है। सभी बीडीओ, कार्यपालक पदाधिकारी मधुपुर व नगर आयुक्त देवघर को कार्यक्रम में स्थानीय मंत्री व जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित करने, जिला उद्यान पदाधिकारी को वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पांच सौ पौधा उपलब्ध कराते हुए प्रति प्रखंड व मधुपुर नगर परिषद को 40-40 पौधा उपलब्ध कराने, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को जिला उद्यान पदाधिकारी से प्राप्त पौधा की देखभाल व संबंधित कार्यालयों में वितरण हेतु दो कर्मियों को अपने स्तर से प्रतिनियुक्त करने सहित अन्य बिंदुओं पर देवघर डीसी ने अजय नदी के संरक्षण हेतु आयोजित कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक बनाने का निर्देश दिया है।







