टीम बादल का प्रयास लाया रंग, दिव्यांग बलराम को मिला ट्राई साइकिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीम बादल का प्रयास लाया रंग, दिव्यांग बलराम को मिला ट्राई साइकिल 

प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने दिखाई दरियादिली, दिया सहयोग का आश्वासन 

देवघर। सोमवार को जिले के सारवां प्रखंड के लखोरिया पंचायत के सरेयाबाद निवासी दिव्यांग बलराम मंडल को प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार की ओर से ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। बलराम दोनों पैर से दिव्यांग है और उनका पुराना ट्राइसाइकिल चलने के लायक नहीं था। इसकी जानाकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिलते ही उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए बलराम को प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने ट्राई साइकिल प्रदान कर भरपूर सहयोग किया। बता दें कि बलराम अपने घर से 300 मीटर की दूरी पर एक गुमटी चलाता है। ट्राई साइकिल जर्जर हो जाने से उन्हें दुकान आने जाने में परेशानी होती थी। जिससे अब उन्हें छुटकारा मिलेगा और दुकान से घर जाने में सुविधा होगी।

ज्ञात हो की बैट्री ट्राई साइकिल कैंप के दौरान टीम बादल के प्रयास का फल है।  इस दिशा में टीम बादल के सदस्य मुन्ना राय व पंचायत के मुखिया रामकिशोर देव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौके पर डकाय पंचायत के मुखिया मुबारक अंसारी, बैजूकुरा मुखिया सुलेखा देवी, टीम बादल के मुन्ना राय, दीपक झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें