झारखंड लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन में उभरे विवादों के बीच अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन में उभरे विवादों के बीच अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

दैनिक कर्मियों के 30 माह के ईपीएफ बकाया लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपया: संजय 

देवघर। फेडरेशन में उभरे अध्यक्ष पद के विवादों के बीच सोमवार को झारखण्ड लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा को मांग पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों का ईपीएफ, पीएफ, एमएसीपी, ग्रेच्युटी आदि की मांग वर्षों से लंबित है। बार बार आश्वासन देने के बावजुद आज तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश की भावना बढ़ रही है।इसके अलावा दैनिक कर्मियों का 30 महीने से ईपीएफ बकाया है, जो लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपया है।ईपीएफ जमा नहीं होनें के कारण कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस लिए एक मुस्त ईपीएफ की राशि जमा किया जाए। स्थाई कर्मियों का पीएफ लगभग 50 लख रुपए हो चुका है, जो अभी तक जमा नहीं किया गया है। सरकार के निर्देश के अनुसार स्थाई कर्मियों का प्रत्येक 10 साल, 20 साल और 30 साल में एमएसीपी निर्धारण होता है, लेकिन नगर निगम कार्यालय में आज तक किसी भी स्थाई कर्मियों का एमएसीपी निर्धारित नहीं किया गया है। साथ ही सरकार के आदेश के अनुसार इसे निर्धारित करने का अधिकार निगम के लेखा पदाधिकारी को है, लेकिन लेखा पदाधिकारी संवेदक के बिल भुकतान के अलावे कोई कार्य नहीं करते हैं। अविलंब सभी की एमएसीपी निर्धारण किया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद स्थाई कर्मियों को ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिल रहा है। इसका भी भुगतान अविलंब किया जाए। सभी पंप चालकों का समान वेतन भुगतान करवाया जाए, सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान पंप चालकों को सुनिश्चित किया जाए जैसे अन्य कई मांगें शामिल हैं। जल्द मांगों को पूरा किया जाए नहीं तो फेडरेशन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें