झारखंड कुर्मी महासभा की देवघर प्रखंड इकाई किया गया गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड कुर्मी महासभा की देवघर प्रखंड इकाई किया गया गठन 

विकास कुमार राउत अध्यक्ष व बैजू कुमार राउत बने महासचिव 

देवघर। संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड कुर्मी महासभा की पूरी जोर तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में झारखंड कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सह प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में  देवघर प्रखंड में कुर्मी महासभा का गठन कोल्हाबाद रोहिणी में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से देवघर प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार राउत, महासचिव बैजू कुमार राउत, उपाध्यक्ष आत्मा राउत का चयन किया गया। मौके पर मनोज कुमार राव, विजय कुमार सिंह, पपलू राव, रवि कुमार राउत, दिलीप राउत, बालेश्वर राउत, शिवम राउत, सुभाष राउत, श्यामसुंदर राउत, प्रमोद राउत, मंजू राउत, राजकिशोर राउत, प्रदीप राउत, मोहन राउत, राकेश राउत, नवीन राउत, राजीव कांत राउत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें