
झारखंड कुर्मी महासभा देवघर जिला महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन
प्रकोष्ठ की संरक्षक बनी डॉ पुजा रॉय व मीनाक्षी कुमारी अध्यक्ष
देवघर। रविवार को देवघर डेंटल क्लिनिक कुंडा रोड में जिला कुर्मी महासभा की एक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष रूप से झारखंड कुर्मी महासभा देवघर महिला प्रकोष्ठ का चुनाव प्रक्रिया द्वारा गठन किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में इस कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी के रूप में राजीव कांत राउत एवं रवि राउत को नियुक्त किया गया। सर्व समिति से महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संरक्षक डॉ पुजा रॉय, अध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी, महासचिव ज्योति कुमारी, कोषाध्यक्ष कुमारी सुनीता, उपाध्यक्ष तेतरी देवी, गीता देवी, पूनम देवी का चयन किया गया। कार्यक्रम में डॉ पुजा रॉय, मीनाक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, कुमारी सुनीता, सुमित्रा देवी, गीता देवी, पुनम देवी , मोनिका देवी, बिंदु देवी, दयमंती देवी ललिता देवी, राखी कुमारी, निशा कुमारी, दियांता देवी, मनोज कुमार राव, विजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, परमेश राव युवा अध्यक्ष, रोहित कुमार, संजय कुमार राउत, भुषण राउत, शंकर राउत, मनोहर राउत, सिकंदर राउत, शिवम राउत सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।









