
देवी अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जन्मउत्सव 28 मई को
कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह जिला से महिला प्रतिनिधि लेंगी भाग
महिलाएं एक परिधान में हाथ में शिवलिंग लिए देवी अहिल्याबाई शिवलिंग यात्रा शिवलोक परिसर से शुरू कर बाबा मंदिर तक पहुंचेगी: सचिन
न्याय कार्य करने के समय शिवलिंग को हाथ में रखकर न्याय करती थी देवी अहिल्याबाई होल्कर: नारायण दास
देवघर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक स्थानीय शोभा कंपलेक्स में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित थे। जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की। बैठक कि अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन सिंह, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय सहित अन्य अपने विचार रखे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। साथ ही लोगों को तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मउत्सव के अवसर पर 28 मई समय 3 बजे देवी अहिल्याबाई शिवलिंग यात्रा एवं गोष्ठी का आयोजन शिवलोक परिसर देवघर में किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बैठक किया गया। महिलाएं एक परिधान में हाथ में शिवलिंग लिए देवी अहिल्याबाई शिवलिंग यात्रा शिवलोक परिसर से बाबा मंदिर तक जाएंगे और बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेगी। कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह जिला से महिला प्रतिनिधि भी भाग लेगी। द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा की नगरी में शिवलिंग यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडल स्तर पर प्रभारी की नियुक्त किया गया है।

विधायक नारायण दास ने कहा कि लोक माता अहिल्या बाई होलकर एक गरीब परिवार में जन्म लेकर बचपन से ही शिव भक्ति के कारण मालवा के राजकुमार से विवाह हुआ और वह राजा की मृत्यु के बाद में वह मालवा की महारानी बनी। वह एक निस्वार्थ, परोपकारी, न्याय प्रिय और धार्मिक शासिका थी। वह शिव की उपासक थी। कोई भी न्याय कार्य करने के समय शिवलिंग को हाथ में रखकर न्याय करती थी। आज तक कांग्रेसी इतिहासकारों ने उनकी जीवनी को दबाकर रखने का काम किया था। बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा प्रज्ञा झा, विजया सिंह, धनंजय तिवारी, आशीष दुबे, आशीष यादव, ईश्वर राय, संतोष मुर्मू, सोनी केसरी, सरिता बरनवाल, सरिता वर्मा, संजय राय, उमाशंकर प्रजापति, मनोज मिश्रा, निर्मल मिश्रा, भूषण सोनी, प्रमोद राय आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।









