प्रवासी मजदूर लाभ योजना के तहत श्रम अधीक्षक ने मृतक के आश्रित को सौंपा 50 हजार का चेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रवासी मजदूर लाभ योजना के तहत श्रम अधीक्षक ने मृतक के आश्रित को सौंपा 50 हजार का चेक

मुआवजा राशि दिलाने में पूर्व जिप सदस्य महेंद्र यादव ने निभाई महती भूमिका 

देवघर। मृतक अजय सिंह के परिजन को श्रम विभाग के द्वारा 50 हजार का चेक प्रदान किया गया है।बताते चलें कि मृतक अजय सिंह की गुजरात के सूरत में मजदूरी करने के दौरान मौत हो गयी थी। मृतक अजय सिंह देवीपुर प्रखंड के बारवा ग्राम का रहने वाला था। वैसे तो इन्हें चेक प्रदान करने की प्रक्रिया बीते शनिवार को ही पूरी हो गई थी, किंतु किसी कारण बस मृतक के परिजन नहीं पहुंच पाए जिसके चलते मुवाबजे की चेक रविवार को मृतक के परिजन को श्रम कार्यालय में श्रम अधीक्षक शैलेन्द्र साह ने प्रदान किया। यह मुआवजा की चेक प्रवासी मजदूर लाभ योजना के तहत प्रदान किया गया है। वहीं मृतक के परिजन को मुआवजे की राशि दिलवाने में देवीपुर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने महती भूमिका निभाई। श्री यादव ने कहा कि सरकार की इस योजना से प्रवासी मजदूरों को किसी कारण काल के गाल में समाने से उनके परिजनों को चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे बहुत हद तक इन्हें लाभ मिलेगा और दुख को कम करनें में यह चेक रामवाण का काम करेगा। वैसे काल के गाल में समाए व्यक्ति के क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर मृतक के परिजन को चेक दिलवाने में महेंद्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें