इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी का तीसरा मैच रांची वूमेंस टीम ने गुमला को 254 रनों से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी का तीसरा मैच

रांची वूमेंस टीम ने गुमला को 254 रनों से हराया

रांची की कुमारी पलक बनी प्लेयर ऑफ द मैच 

देवघर। शनिवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित  इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 वूमेंस टी 20 ट्रॉफी का तीसरा मैच रांची बनाम गुमला के बीच खेला गया। देवघर को ग्रुप ए का वेन्यू मिला है इस ग्रुप में हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची, देवघर, रामगढ़ और गुमला की टीम  यहां पर भाग ले रही है। आज के खेले गए मैच में रांची वूमेंस की टीम ने गुमला वूमेंस टीम को 254 रनों से हरा दिया। रांची टीम की कप्तान ईशा केसरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची वूमेंस की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 274 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रांची के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुमारी पलक ने 47 गेंद खेल कर पांच छक्के 21 चौकों की मदद से नाबाद 143 रन बनाई वहीं दूसरे बल्लेबाज मानषी सिंह ने 44 गेंद खेलकर 10 चौका की मदद से नाबाद 68 रन बनाई। गुमला के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दांती लकड़ा और अनामिका  दोनों गेंदबाजों ने मिलकर अपने टीम के लिए एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमला की टीम ने 8 ओवर 4 गेंद में सभी विकेट होकर 20 रन  ही बना सकी। गुमला टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनामिका ने 10 गेंद खेल कर दो चौका की मदद से 8 रन बनाई वहीं दूसरे बल्लेबाज दायंती ने तीन गेंद खेलकर एक चौका  की मदद से 5 रन बनाई। रांची के तरफ से गेंदबाजी करते हुए पल्लवी कुमारी ने 5 विकेट लिया एवं दूसरे गेंदबाज प्रीति कुमारी ने तीन विकेट एवं अंजुम ने दो विकेट लिया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रांची के कुमारी पलक को दिया गया को दिया गया। अंपायर की भूमिका में धर्मेंद्र कुमार और वकील अहमद एवं स्कोर की भूमिका में अमित कुमार तिवारी थे। जबकि डीआरडीओ के रूप में मनोज कुमार मौजूद थे। आज के मैच में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से सचिव विजय झा, अनिल झा, संजय मालवीय, नीरज कुमार सिन्हा, इफ्तिखार शेख, अमरेंद्र कुमार, अभय गुप्ता, कंचन कुमार सौरभ, आलोक राजहंस, राकेश पांडेय मौजूद थे। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें