झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रणय सिन्हा के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री बादल ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रणय सिन्हा के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री बादल ने जताया शोक 

देवघर। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रणय सिन्हा की कार दुर्घटना में मौत होने पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी-बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज को लेकर विभागीय मंत्री इरफान अंसारी सहित अस्पताल प्रबंधन व झारखंड स्टेट बार काउंसिल सहित देवघर, दुमका के अधिवक्ताओं से मोबाइल फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली।

प्रणय सिन्हा न्यायप्रिय, मिलनसार और कर्मठ वकील थे: बादल 

उन्होंने अधिवक्ता प्रणय सिन्हा को न्यायप्रिय, मिलनसार और कर्मठ वकील बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रणय बाबू के आकस्मिक निधन से मन व्यथित हैं और यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। बता दें कि रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणय सिन्हा (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा मांडू स्थित प्रदीप होटल के समीप रात करीब 11 बजे हुआ है। अधिवक्ता प्रणय सिन्हा अपने परिवार के साथ बिहार के नवादा से छठ पूजा मनाकर रांची लौट रहे थे कि इस दौरान उनकी कार (बीआर 01 एफजी 3438) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें