
विधायक ममता देवी के ससुर के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी के ससुर व पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो के पिता सरयू महतो के निधन पर आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल होने सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रामगढ़ के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचे। श्राद्ध कर्म में शामिल हो पूर्व कृषि मंत्री ने स्व सरयू महतो के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट कर ढ़ाढ़स बंधाया। मौके पर विधायक ममता देवी, बजरंग महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Author: Baba Wani
Post Views: 218









