झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक 

देवघर। रविवार को स्थानीय परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य सुरेश कुमार बैठा एवं लुईस मरांडी की उपस्थिति में हुए। बैठक में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को न्याय और विकास से जोड़ने के लिए समुचित कार्रवाई करें।

कार्यों में तेजी लाने के साथ योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश

आगे कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखण्ड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केन्द्र, उत्पाद, खनन, भूमि-संरक्षण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, नगर परिषद सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। आगे संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को होने वाले प्रत्यक्ष लाभ, एवं कार्यान्वयन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समिति ने योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।

बैठक में उपस्थित अधिकारी 

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, उप कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर परिषद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें