रामराज आश्रम में महात्मा गांधी की देवघर यात्रा के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर पुष्पांजलि उत्सव आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामराज आश्रम में महात्मा गांधी की देवघर यात्रा के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर पुष्पांजलि उत्सव आयोजित 

देवघर। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान मोहनदास करमचंद गांधी यानि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देवघर आये थे। उनकी देवघर यात्रा के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय रामराज आश्रम में शनिवार को पुष्पांजलि उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि आज से एक सौ वर्ष पहले 3 से 5 अक्टूबर 1925 को देवघर आये थे। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी के विषय में चर्चा -विमर्श से हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी एवं पुर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। मौके पर ममता कुमारी ने कहा कि हम सभी को गांधी के विचारों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी ऐसे व्यक्तित्व थे कि जो भी उनसे मिलते थे, वो गांधीमय हो जाते थे। गौरतलब है कि महात्मा गांधी लगभग एक सौ वर्ष पूर्व 1925 को देवघर आये थे। उनका प्रवास गोवर्धन भवन में हुआ था। उनके इस ऐतिहासिक दौरे का मुख्य उद्देश्य संताल समुदाय को मद्यपान से दूर करना तथा समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध जागृति फैलाना था। महात्मा गांधी ने देवघर यात्रा के दौरान कहा था कि बाबाधाम (देवघर) छुआ-छूत नहीं मानता, ऐसे स्थल बहुत कम हैं। इस प्रकार देवघर को उन्होंने सामाजिक सद्भाव और समानता का प्रतीक बताया।  कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों के द्वारा गांधी जी के जीवन एवं विचारों पर अपने-अपने विचार रखने एवं उनके आदर्शों पर चर्चा करते हुए गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण और राष्ट्रगीत से हुआ।

गांधी जी की देवघर यात्रा से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को भी साझा किया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा भजन व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। पुष्पांजलि उत्सव ने सभी उपस्थित जनों को गांधीजी के विचारों और उनके देवघर आगमन की ऐतिहासिक महत्ता को पुनः स्मरण कराया गया। यह अवसर न केवल इतिहास की झलक है बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।  इस विशेष अवसर पर जिला स्वैच्छिक संस्था मंच देवघर के रंजन भाई, दिलीप भाई, सतीश भाई, सोहन भाई, पशुपति भाई, बिलास भुइयां, विपिन मिश्रा, जितेंद्र कुमार, सुशीला सिन्हा, आभा रानी, रूबी द्वारी झा, गोपाल मंडल, दिलीप तिवारी, सचिदानंद मंडल, विकास कुमार, आलोक मिश्रा, विनोद कुमार, चंद्रकांत मंडल, दयानंद पांडेय, विजया सिंह सहित लगभग अन्य लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें