झारखंड कांग्रेस कमेटी के नये जिला अध्यक्षों की घोषणा, देवघर के जिला अध्यक्ष बने सेवानिवृत्त अधिकारी सह कांग्रेस नेता मुकुंद दास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड कांग्रेस कमेटी के नये जिला अध्यक्षों की घोषणा

देवघर के जिला अध्यक्ष बने सेवानिवृत्त अधिकारी सह कांग्रेस नेता मुकुंद दास 

नये जिला अध्यक्षों के मनोनयन के बाद बधाई के साथ विरोध का स्वर होने लगा है बुलंद 

देवघर। शनिवार को कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने झारखंड के विभिन्न जिलों में 25 जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। इसी सिलसिले में देवघर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीडीसी सह कांग्रेस नेता जसीडीह थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी मुकुंद दास को बनाया गया है। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद केसी वेनूगोपाल के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें देवघर जिला अध्यक्ष मुकुंद दास, हजारीबाग जिला अध्यक्ष जेपी पटेल, रामगढ़ जिला अध्यक्ष ममता देवी सहित अन्य जिलों में भी नये जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

वहीं दूसरी ओर नये जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बधाई के साथ विरोध का स्वर भी बुलंद होने लगा है। देवघर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास को बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी। मुकुंद दास पाकुड़ अनुमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त पलामू, साहेबगंज, गोड्डा, गिरीडीह, अपर समाहर्ता जामताड़ा, कोडरमा के पद पर पदस्थापित थे। वह सरकारी सेवा से 2021 जनवरी में संयुक्त सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग से सेवानिवृत्त हुए।

मौके पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने देवघर, दुमका सहित अन्य जिलों के जिला अध्यक्षों को बधाई दी है। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता, आम जनमानस व मीडिया बिरादरी से संपर्क कर राय लिया था। हम राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नये जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील करते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी, संगठन सचिव केसी बेनुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के राजू व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का विशेष आभार प्रकट करते हैं कि देवघर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में हर दृष्टिकोण से सुलझे, जानकार तथा सभी को एक साथ लेकर चलने वाले लोगों को चुना है। वहीं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस आला कमान का निर्णय हम लोग सहर्ष स्वीकार है। इनके नेतृत्व में देवघर जिला कांग्रेस कमेटी और भी मजबूती के साथ खड़ी होगी। देवघर के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने नये जिला अध्यक्ष मुकुंद दास को बधाई देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष कोई संगठन एक है और हम सब एक हैं। नये जिला अध्यक्ष को बधाई। देवघर के कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल ने बधाई देते हुए कहा कि हमारा मकसद ही था कि जिलाध्यक्ष जो भी बने कांग्रेस को एकजुटता के साथ मजबूती देने का काम करेंगें। कांग्रेस हाईकमान का निर्णय का स्वागत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास को बधाई।

देवघर जिला अध्यक्ष मुकुंद दास ने बताई प्राथमिकता 

देवघर जिला के नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकुंद दास ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना सबों को साथ लेकर चलना और जन-जन की पार्टी बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की टूटी कड़ी को जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का जो निर्देश होगा उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें