लखोरिया में देव परिवार द्वारा 1856 से की जा रही है मां दुर्गा की पूजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखोरिया में देव परिवार द्वारा 1856 से की जा रही है मां दुर्गा की पूजा

विजयादशमी के दिन हुआ मेला का सफल आयोजन 

सारवां। देवघर जिला अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिरों में आज भी प्राचीन काल से चली आ रही पुरानी परंपराओं का दौर जारी है। सारवां प्रखंड के प्राचीन लखोरिया दुर्गा शक्ति मंदिर में गुरूवार को विजयादशमी के दिन मेला  लगता है। बच्चे, बुढ़े व महिलाओं ने मेला का जमकर लुत्फ उठाया। देव परिवार के वंशज 1856 में स्थापित इस मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की परंपरा को आज भी निभा रहे हैं।

इस वर्ष महावीर प्रसाद देव ने विधि विधान से पुजा की परंपरा का गणेश किया था, तब से नेक नियम निष्ठा से आज भी उनकी 7 वीं पीढ़ी ज्योतिंद्र प्रसाद देव ने परंपरा को जारी रखा है। शिक्षक सह पूजारी पंडित धनंजय झा व श्रीकांत झा के मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल उत्पन्न हुआ। मौके पर समस्त क्षेत्रवासियों की कल्याणार्थ मातारानी से प्रार्थना किया गया।

मेला के सफ़ल संचालन में थाना प्रभारी कौशल किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हेल्लो पुलिस प्रोग्राम का शत प्रतिशत पालन नज़र आया। मौके पर लखोरिया पंचायत के मुखिया रामकिशोर प्रसाद देव, विकास देव, कांग्रेस कमेटी पंचायत अध्यक्ष विमल मंडल, उपाध्यक्ष मुन्ना राय, प्रदीप यादव, महासचिव विनोद पासवान, रामायण देव, समाजसेवी श्याम नारायण देव, राजू देव, चंद्रकांत झा सहित ग्रामीण व श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें