
पूर्व विधायक रंधीर सिंह के समर्थकों ने बाबा चुटोनाथ के दरबार में टेका माथा, 2029 में जीत दिलाने की कि कामना
देवघर। पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रंधीर सिंह की 2029 में जीत सुनिश्चित करने की कमान के उनके समर्थकों ने शनिवार को धार्मिक आस्था का केंद्र दुमका जिले के बाबा चोटूनाथ के दरबार में माथा टेक कर आर्शीवाद लिया। साथ ही रंधीर सिंह को जीत दिलाने की कामना की। बाबा चुटोनाथ के दरबार में माथा टेकने वालों में पूर्व विधायक रणधीर सिंह के समर्थक साधन मंडल, राहुल मंडल, रोहित मंडल, गुड्डू सिंह, किशन मंडल, सुनील मंडल सहित अन्य लोग शामिल हैं।










