सौरभ बने देवघर के नये एसपी, अजीत पीटर डूंगडूंग को हजारीबाग पुलिस अकादमी का प्रभार, सूबे के 30 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, डीजीपी अनूराग गुप्ता प्रभार विमुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ बने देवघर के नये एसपी, अजीत पीटर डूंगडूंग को हजारीबाग पुलिस अकादमी का प्रभार,

सूबे के 30 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, डीजीपी अनूराग गुप्ता प्रभार विमुक्त 

रांची। झारखंड सरकार ने सूबे 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए इधर से उधर किया है। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने डीजीपी अनूराग गुप्ता को प्रभार से विमुक्त कर दिया गया है। वहीं देवघर के नये एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी सौरभ को तैनात किया गया है। जबकि देवघर के एसपी रहे डीआईजी अजीत पीटर डूंगडूंग को हजारीबाग पुलिस अकादमी भेजा गया है। वहीं पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवा प्रशांत कुमार को अपने कार्य के अतिरिक्त डीजीपी मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है। पदस्थापना हेतु प्रतिक्षारत सुमन गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक रेल बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक जैप प्रिया दुबे को स्थानांतरित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह अपने कार्यों के अतिरिक्त पुराने पदस्थापित पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक रांची के पद पर पदस्थापित मनोज कौशिक अपने कार्यों के अतिरिक्त अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची के प्रभारी में रहेंगे। बोकारो के प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गड़िदेशी को स्थांतरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक मानवधिकार झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक मानवधिकार झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित नरेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक दुमका के पद पर पदस्थापित शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को स्थांतरित करते हुए प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग सुदर्शन प्रसाद मंडल को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें कारा महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पलामू सुनील भास्कर को बोकारो का प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन झारखंड रांची पटेल मयूर कन्हैयालाल को अपने कार्य के अतिरिक्त प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक दुमका का प्रभार सौंपा गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची संजीव कुमार को स्थांतरित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा शैलेन्द्र प्रसाद बरनवाल को स्थांतरित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा एसआईबी के पद पर पदस्थापित चौथे मनोज रतन को स्थांतरित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू के पद पर पदस्थापित मो नौशाद आलम को अपना योगदान पुलिस मुख्यालय में रांची में देने का निर्देश दिया गया है।

देवघर के नये एसपी सौरभ 

पुलिस अधीक्षक देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डूंगडूंग को स्थांतरित करते हुए संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक रांची के पद पर पदस्थापित चंदन कुमार सिन्हा को स्थांतरित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदस्थापना हेतु प्रतिक्षारत एहतेशाम बकारिव को पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभियान नक्सल रांची के पद पर पदस्थापित अमित रेणु को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है। समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस 10 होटवार रांची सौरभ को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर रांची के पद पर पदस्थापित अजीत कुमार को स्थांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक रेल जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत दीपक कुमार पांडेय को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत अमिनेष नैथानी को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात रांची के पद पर पद स्थापित कैलाश करमाली को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक रेल धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक चाईबासा के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को स्थानांतरित करते हुए वरिय पुलिस अधीक्षक रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह समादेश था झारखंड सशस्त्र पुलिस बल रांची एक के प्रभार में भी रहेंगे। पद स्थापना हेतु प्रतीक्षारत मनोज स्वर्गियार को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस बल तीन गोविंदपुर धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित मूमल राजपरोहित को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस बल आठ लेस्लीगंज पलामू के पद पर पदस्थापित किया जा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अभियान चाईबासा के पद पर पद स्थापित पारस राणा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस बल 10 होटवार रांची के पद पर के प्रभार में भी सौंपा गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पलामू के पद पर पदस्थापित राकेश सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। वह अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवा के प्रभार में भी रहेंगे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें