कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने को ले समीक्षात्मक बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने को ले समीक्षात्मक बैठक आयोजित

झारोटेप के कर्मचारी महासम्मेलन में भाग लेने 20 सितंबर को रवाना होंगे रांची 

देवघर। कर्मचारियों के विभिन्न मांगों के समर्थन में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इम्प्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा रांची जिला स्कूल मैदान में 20 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर देवघर जिला ईकाई द्वारा बुधवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में जिला अध्यक्ष आलोक राज के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों के लिए एमएसीपी लागू करने, सेवानिवृत्ति का उम्र 62 साल करने एवं शिशु शिक्षण भत्ता लागू करने की मांगों के समर्थन में रांची में 20 सितंबर को आयोजित होने वाले कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए देवघर जिले से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को रांची जाने पर विचार-विमर्श किया गया। विदित हो कि आंदोलन के प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान, द्वितीय चरण में ध्यानाकर्षण रैली, तृतीय चरण में जन समर्थन रैली, चौथे चरण में कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन हर प्रखंड एवं जिले में करके अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों को जागरूक किया गया। वहीं आंदोलन के अंतिम चरण में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन का आयोजन रांची में किया जा रहा है। इस बाबत संघ के प्रदेश

अब पांचवें और अंतिम चरण के आंदोलन को सफल बनाने की आवश्यकता: दिलीप

मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि चार चरण का कार्यक्रम काफी सफल रहा। अब पांचवें और अंतिम चरण को सफल बनाने की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम झारखंड के कर्मचारी आन्दोलनों के इतिहास में अभूतपूर्व होगा। देवघर जिले से रांची पहुंचने वाले कर्मचारियों की संख्या को लेकर मंथन किया गया। वहीं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को एमएसीपी देने का मुद्दा सत्तारूढ़ दल झामुमो के वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावी घोषणापत्र में प्रमुखता से रखा गया था। जबकि शिशु शिक्षण भत्ता को लेकर सरकार ने विधानसभा में सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति प्रदान की है। कई राज्यों में सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से 65 तक की गई है और वर्तमान जीवन प्रत्याशा के अनुसार सेवानिवृत्ति की उम्र 62 किया जाना जनहित एवं राज्यहित दोनों में है। वहीं जिला अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने रांची जाने को लेकर टिकट बनवा लिया है। बहुत सारे कर्मचारी निजी वाहन से भी रांची जा रहे हैं। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार राय, जिला अध्यक्ष आलोक राज, संरक्षक पुरूषोत्तम कुमार, सोशल मिडिया प्रभारी राजेश नारायण राय, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार सुमन, शैलेन्द्र कुमार, अनुराज कुमार, सुलेखा विश्वास, मनोरमा झा, अनिशा कुमारी, अमित कुमार, विजय कुमार, आलोक कुमार, विजय झा, संतोष कुमार झा, दिलीप कुमार, सोनू यादव, मनोज सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें