महिलाओं के गंदा कपड़ा इस्तेमाल करने व पान मशला, गुटका खैनी खाने से हो सकता है कैंसर जैसे रोगों का खतरा: चिकित्सक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब की ओर से मंडल कारा देवघर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

महिला व पुरुष कैदियों को दी स्वास्थ्य व दांतों के सुरक्षा की जानकारी 

महिलाओं के गंदा कपड़ा इस्तेमाल करने व पान मशला, गुटका खैनी खाने से हो सकता है कैंसर जैसे रोगों का खतरा: चिकित्सक 

देवघर। गुरुवार को इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में मंडल कारा देवघर में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब की अध्यक्ष ने जेलर प्रमोद कुमार सहित डॉक्टर को शॉल ओढ़ा कर एवं पौधा देकर अभिवादन किया। मौके पर कैदियों के साथ स्वास्थ जागरूकता के बारे में सभी से बातचीत की कर डाक्टरों से अवगत कराया गया। दंत चिकित्सक डा हर्ष केशरी व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा भारती सिंह द्वारा कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई‌‌। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भारती ने सभी महिला कैदी की रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच एवं उनकी सभी स्वास्थ समस्या को सुनकर सलाह दी। दंत चिकित्सक डॉ हर्ष केशरी ने महिला एवं पुरुष कैदियों के दांतों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें दंत स्वास्थ्य के बारे में बताया। साथ ही दांतों के सही देखभाल के तरीके बताएं। उन्होंने कहा पान मसाला, गुटका, खैनी आदि न खाएं और अपने दांतों का खास ख्याल रखें। दांतों से जुड़े नुकसान दांतों में सड़न, दांतों में दर्द, मसूड़े से खून आना आदि है। महिलाओं व पुरुष को अपना टूथब्रश सुबह-शाम कैसे करना चाहिए और हेल्दी खाना खाना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रहें।

स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कहा कि महिला अपने बच्चेदानी का बीच-बीच में चेकअप कराये, गंदा कपड़ा इस्तेमाल करने से इंफेक्शन हो सकता है और कैंसर की समस्या हो सकती है। इसलिए महिलाओं को पेड इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाओं को हेल्दी खाना खाना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रहे और सशक्त नारी स्वस्थ परिवार की कहावत को चरितार्थ करें। मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, उपाध्यक्ष ममता किरण, सचिव कंचन मूर्ति साह, कोषाध्यक्ष श्वेता केसरी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी क्लब की एडिटर बेबी रोमा ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool