कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन पारदर्शिता के साथ होगा: प्रदेश अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन पारदर्शिता के साथ होगा: प्रदेश अध्यक्ष 

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे देवघर एयरपोर्ट 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू देवघर एयरपोर्ट से गोड्डा के लिए रवाना हुए

देवघर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित एआईसीसी के गोड्डा व देवघर के प्रभारी व सहायक पर्यवेक्षक दिल्ली जाने के लिए देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं कांग्रेस झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू का आगमन देवघर एयरपोर्ट में होने वाला है। प्रदेश प्रभारी का स्वागत व अन्य को विदा करने के जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में अन्य कांग्रेसी देवघर एयरपोर्ट पहुंचे हुए हैं। दिल्ली फ्लाईट 11:10 बजे उतरने वाला और 11:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। बताया जाता है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू देवघर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गोड्डा के लिए रवाना हो गए। वह गोड्डा के अलावा पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए रवाना हो जाएंगे। जबकि एआईसीसी के देवघर जिला प्रभारी पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन, गोड्डा जिला के प्रभारी सह पूर्व सांसद खाटिया साहब जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूरी कर अपनी रिपोर्ट आईसीसी को सौंपने के लिए दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेस प्रभारी के राजू का स्वागत करने के लिए वह जिला अध्यक्ष चयन के प्रभारी पर्यवेक्षक को सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को विदा करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष डॉ मुनम संजय, जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश मंडल, दिनेशानंद झा, अजय कुमार सिंह, रवि केसरी, शबाना खातून, अवधेश प्रजापति, मणिशंकर, आदित्य सरोलिया सहित और कांग्रेस नेता देवघर एयरपोर्ट पहुंचे और अपने नेता का स्वागत व पर्यवेक्षक विदा देने पहुंचे हुए थे।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कार्यक्रमों की समीक्षा करने प्रदेश प्रभारी के राजू देवघर एयरपोर्ट के रास्ते गोड्डा जाने वाले हैं। जिलाध्यक्ष का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ परिवारवाद से उपर उठकर जमीन स्तर से जुड़े कार्यकर्ता का किया जाएगा। एआईसीसी के अलावा प्रदेश से तीन पर्यवेक्षक दिया गया था। छह नाम पर्यवेक्षक लेकर दिल्ली जाएंगे और एआईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। जिनमें से एक का जिलाध्यक्ष के रूप में चयन किया जाएगा। अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू देवघर एयरपोर्ट से गोड्डा के लिए रवाना हुए।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें