
बिहार केसरवानी वैश्य सभा की बैठक में शामिल हुए तरूण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
संगठित व एकजुट रहने से समाज प्रगति करेगा: दीपक
देवघर। बिहार प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के बनैर तले बेगूसराय के बखरी केसरवानी वैश्य सभा के साथ एक अनौपचारिक बैठक के अवसर पर राष्ट्रीय तरुण सभा के अध्यक्ष देवघर दीपक कुमार केसरी उपस्थित थे। उन्होंने बखरी की प्रसिद्ध माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और फिर स्थानीय सभा के साथ गहन चर्चा में भाग लिया। समाज की बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की गतिविधियों की समीक्षा करना और उसकी अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुटता पर प्रकाश डालना था। दीपक कुमार केसरी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे समाज को संगठित और एकजुट रहना चाहिए ताकि हम सभी मिलकर प्रगति कर सकें। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि समाज में भाईचारा और प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक बिहार में तरुण सभा का गठन और राजनीतिक भागीदारी इस बैठक में दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बिहार में तरुण सभा की इकाई स्थापित करने पर अपने विचार रखा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठित करके ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने आगामी बिहार चुनावों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और राजनीतिक रूप से एकजुट होने पर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जब तक हम राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तब तक हमारी बात प्रभावी ढंग से नहीं सुनी जाएगी।










