मुख्य सचिव अलका तिवारी सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य सचिव अलका तिवारी सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

देवघर। गुरुवार को अहले सुबह झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात मुख्य सचिव द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। पूजा अर्चना पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बाबा मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 11

Leave a Comment

और पढ़ें