
भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह क्षेत्र भ्रमण कर मांदर व डीजे की थाप करम गीत पर झूमे
देवघर। बुधवार को भाजपा नेता व मधुपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह क्षेत्र भ्रमण कर आदिवासी समुदायों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला करमा पर्व में आयोजित रात्रि-जागरण में शामिल हुए। साथ ही प्रमुख प्रकृति पर्व है और भाई-बहन के रिश्ते, प्रकृति के संरक्षण और अच्छी फसल की कामना की। मौके पर उन्होंने मधुपुर, करौं व मारगोमुंडा प्रखंड के विभिन्न गांवों में झूमर व करम गीत पर डीजे व मांदर की थाप पर महिलाओं व युवाओं के साथ झूमे व करमा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। बहने पवित्र जलासय में स्नान कर दिन भर उपवास रखने के बाद करम डाली स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना कर रात भर क्रम गीत गाकर मांदर व डीजे की थाप पर झूमते हुए रात्रि-जागरण करती हैं। ऐसे महान प्राकृतिक पर्व में शामिल होकर अपनों का मिलन मुझे आनंदित व सुख का अनुभव करता है।










