मंत्री हाफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, सीएम हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री पहुंचे पारस अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्री हाफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, सीएम हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री पहुंचे पारस अस्पताल

रांची। गुरुवार को सुबह झारखंड सरकार में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वे धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सरकार के कई मंत्री पारस हॉस्पिटल पहुंचे है। वहीं, अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। पारस हॉस्पिटल में मंत्री हफीजुल हसन को लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। हॉस्पिटल में विशेष डॉक्टरों की टीम उनके हेल्थ की निगरानी कर रहे हैं। इलाज के बाद फिलहाल उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है। आपको बता दें, मंत्री हफीजुल हसन का बीते दिनों नई दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 9

Leave a Comment

और पढ़ें