भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई गई

राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं: डॉ मुनम संजय 

देवघर। बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 81वीं जयंती देवघर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिले के कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने राजीव गांधी को एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। जिन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया और पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके अनेकों कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेते हुए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा देश को दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें ही जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाकर महिलाओं के उत्थान का काम किया। वो एक महान दूरदर्शी नेता थे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी विवेक मिश्रा, मकसूद आलम, गणेश दास, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, सेवा दल के जिलाध्यक्ष बासुकी पंडित, ओबीसी नेता विकास राउत, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष रवि बर्मा, आफताब आलम, चंदन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बैलालुद्दीन अंसारी, मनीष कुमार आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें